प्रतीक बब्बर कौन हैं? हिन्दी में पढ़ें राज बब्बर के बेटे की पूरी जीवनी

प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के युवा अभिनेता हैं। स्टार पुत्र हैं लेकिन दूसरे सितारों की प्रतीक को बड़े हीरो के रूप में बॉलीवुड में ज्यादा हाइप नहीं मिली और लंबे समय तक गायब रहे। उन्होंने निगेटिव, साइड और छोटे रोल किए। उन्हें आपने जरूर कई फिल्मों में देखा होगा। उनके काम की भी तारीफ हुई। प्रतीक बॉलीवुड के उन स्टार पुत्रों में शामिल हैं जो नामचीन माता पिता की संतान थे लेकिन उन्हें करियर सँवारने में काफी वक्त लगा। इस आर्टिकल में हम प्रतीक के अब तक के जीवन के बारे में सभी जानकारियां शामिल करेंगे। दोस्तों आर्टिकल बहुत ही जबरदस्त होने वाला है इसलिए अंत तक इसे जरूर पढ़ें। हिन्दी में कहीं भी प्रतीक बब्बर की बायोग्राफी के बारे में डिटेल जानकारी नहीं मिलेगी। 

मां स्मिता पाटील की टी शर्ट पहने प्रतीक बब्बर। फोटो- इन्स्टाग्राम से साभार।   


प्रतीक बब्बर की पर्सनल लाइफ और फैमिली 1 

दोस्तों ये बताने की जरूरत नहीं है कि प्रतीक बब्बर कौन हैं? शायद आप इनके माता पिता के नाम से भी अच्छी तरह वाकिफ हों। नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं। प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को हुआ था। इस तरह वो 34 साल के हैं। प्रतीक के पिता कांग्रेस के दिग्गज नेता और बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार किए जाने वाले राज बब्बर हैं। प्रतीक की मां स्मिता पाटील भी बॉलीवुड की हस्ती हैं। स्मिता पाटील का निधन हो चुका है। हालांकि निधन से पहले इस सामान्य चेहरे मोहरे वाली एक्ट्रेस ने बेहतरीन काम किया। स्मिता पाटील ने बॉलीवुड की मसाला फिल्मों के साथ कलात्मक फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर के प्रशासंक जुटाए। स्मिता पाटील ने अपने जीवन में कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं कीं। राजबब्बर ने  स्मिता पाटील के निधन के बाद नादिरा बब्बर से शादी कर ली थी। 


प्रतीक बब्बर की पर्सनल लाइफ और फैमिली 2

1986 में प्रतीक को जन्म देने के दौरान ही स्मिता पाटील का निधन हो गया था। प्रतीक का पालन पोषण उनके नाना और नानी ने ही किया। काफी समय तक प्रतीक, राज बब्बर से दूरी बनाए रखे। प्रतीक के मन में पिता के लिए शुरुआत में ज्यादा जगह नहीं थी। दोनों के रिश्ते मधुर नहीं रहे। इस वजह से प्रतीक के बचपन का लगभग सारा हिस्सा नाना नानी की सरपस्ती में मुंबई में ही बीता। प्रतीक ने खुद कई इंटरव्यूज में पिता राज बब्बर के साथ अपने रिश्तों पर खुल कर बात की है। जिस वक्त वो बड़े हो रहे थे पिता के साथ उनके रिश्ते बेहद खराब थे। प्रतीक ने राज बब्बर पर यह आरोप भी लगाया था कि, "वो (राज बब्बर) हमेशा अपनी दूसरी फैमिली के साथ ज्यादा व्यस्त रहे।" पिता के साथ प्रतीक के रिश्ते तब सुधरे जब वो जवान हुए। 

प्रतीक बब्बर: फोटो इन्स्टाग्राम से साभार 


प्रतीक बब्बर की पर्सनल लाइफ और फैमिली 3

राज बब्बर की दूसरी पत्नी यानी प्रतीक बब्बर की सौतेली मां नादिरा बब्बर थियेटर की जानी मानी हस्ती हैं। प्रतीक की दोनों सौतेली बहनें आर्या बब्बर और जूही बब्बर भी एक्ट्रेस हैं। पिता, दोनों सौतेली बहनों और मां के साथ अब प्रतीक बब्बर के रिश्ते सामान्य हैं। हालांकि प्रतीक बब्बर अलग रहते हैं। प्रतीक बब्बर शादीशुदा हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनके अफेयर भी कई रहे। इसमें से सबसे बड़ा नाम ब्रिटेश एक्टर एमी जैक्सन का है। कहते हैं कि 2011 में फिल्म "एक दीवाना था" की मेकिंग के दौरान दोनों में प्यार हुआ। दोनों एक लंबे समय तक रिश्ते में रहे। हालांकि इनका रिश्ता किसी मुकाम पर नहीं पहुंचा। दोनों अलग हो गए। बाद में 2019 में प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी कर ली। सान्या सागर मूलत: उत्तर प्रदेश की हैं और बसपा के जाने माने नेता की बेटी हैं। पिछले साल लखनऊ में दोनों की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। 

प्रतीक बब्बर का करियर 1 

बॉलीवुड के स्टार पुत्रों में गिने जाने वाले प्रतीक बब्बर का करियर 12 साल पहले 2008 में शुरू हुआ था। लेकिन बहुत सारी वजहें रही कि बड़ी लोंचिंग के बावजूद आगे चलकर प्रतीक को ज्यादा हाइप नहीं मिली। बाद में ऐसा भी वक्त आया कि उन्हें भूमिकाएं ही ऑफर नहीं हो रही थी। प्रतीक बब्बर ने भूमिकाओं का इंतजार किया। जब बात नहीं बनी तो छोटी, चरित्र और निगेटिव भूमिकाएं करने लगें। भले ही प्रतीक बब्बर स्टार पुत्र हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने काफी निचले स्तर से शुरुआत की। खुद को जमाने के लिए मेहनत भी की। 

प्रतीक बब्बर का करियर 2  

प्रतीक बब्बर का फैमिली बैकग्राउंड जिस तरह था उसमें उनके लिए काम पाना बेहद आसान था। लेकिन प्रतीक को जो भी मिला उसके लिए नेपोटिज्म का कोई योगदान नहीं रहा। बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि एक्टिंग से पहले प्रतीक बब्बर ने प्रहलाद कक्कड़ के "प्रोडक्शन असिस्टेंट" के रूप में काम शुरू किया था और बड़े पर्दे पर एक एक्टर के तौर पर आने से पहले भी उन्होंने टीवी की कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया। अगर आप ध्यान से याद करेंगे तो "नेसले किटकैट"  के विज्ञापन में प्रतीक बब्बर को जरूर देखा होगा। ये एड फिल्म प्रहलाद कक्कड़ ने ही बनाई थी। 

प्रतीक बब्बर। फोटो- इंस्ट्राग्राम से साभार 



प्रतीक बब्बर का करियर 3 

2008 में प्रतीक बब्बर ने रोमांटिक ड्रामा "जाने तू या जाने ना" से डेब्यू किया था। ये आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म थी। इसमें इमरान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए नवोदित अभिनेता के रूप में उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। इनमें फिल्मफेयर, स्क्रीन अवार्ड्स और स्टारडस्ट अवार्ड शामिल है। हालांकि उन्हें बाद में ज्यादा बड़ी भूमिकाएं नहीं मिली। लोंचिंग के तीन साल बाद 2011 में प्रतीक बब्बर कई फिल्मों में अलग अलग भूमिकाओं में नजर आएं। अभिषेक बच्चन के साथ क्राइम थ्रिलर "दम मारो दम", प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा "आरक्षण", आमिर खान की पत्नी किरण राव की "धोबी घाट" और  "माय फ्रेंड पिंटों" शामिल थीं। प्रतीक ने अपने किरदारों से लोगों को प्रभावित किया। ये अलग बात है कि प्रतीक जिन फिल्मों में थे उनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। प्रतीक एक बार फिर कुछ दिनों के लिए पर्दे से गायब नजर आए। 

प्रतीक बब्बर का करियर 4 

बाद में एक बार फिर प्रतीक ने नकारात्मक भूमिकाओं से वापसी की। इनमें प्रतीक को अपने एक्टिंग करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी मिली। 2018 में आई थ्रिलर टाइगर श्राफ की "बागी 2" में प्रतीक बब्बर ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। ये बॉक्स ऑफिस की बहुत बड़ी हिट थी। इसके बाद 2019 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ आई "छिछोरे" और इसी साल रजनीकान्त की "दरबार" भी प्रतीक की बड़ी हिट में शुमार है। 

प्रतीक बब्बर का करियर 5 

हमने ऊपर बताया कि सबकुछ अच्छा करने, फैमिली बैकग्राउंड होने और मेहनत करने के बावजूद प्रतीक को वो ऊंचाई नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। और इसके पीछे उनके अपने पर्सनल लाइफ की दिक्कतों का हाथ है। कम एज में ही प्रतीक बब्बर को ड्रग्स की लत लग गई थी। इसने उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचाया। हालांकि वो रिहैब सेंटर गए और मजबूती से वापसी की। प्रतीक ने रिहैब और काउंसिलिंग के जरिए अपने व्यक्तित्व को काफी बदला। उन्होंने अपनी एक्टिंग पर सुधार का भी काम किया। इसके लिए  "मेथड एक्टिंग" के गुर भी सीखे। 2016 में प्रतीक ने जेफगोल्डबर्ग स्टूडिओ से मेथड एक्टिंग में कोर्स किया। कॉमेडी ड्रामा "उमरिका" से एक्टिंग करियर में वापसी की। 

प्रतीक बब्बर का करियर 6 

प्रतीक बब्बर ने 2014 में एक बंगाली फिल्म Auroni Taukhon में भी काम किया। इस दौरान प्रतीक बब्बर ने वेब सीरीज में भी काम किया। पिछले साल प्रतीक बब्बर दो वेब सीरीज जी 5 की स्काई फायर और जेह वाडिया की फॉर मोर शॉट में दिखे थे। 2020 में भी फॉर मोर शॉट के दूसरे सीजन में वो देखे जा सकते हैं। प्रतीक बब्बर के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो फिलहाल उनके पास दो बड़ी फिल्में हैं। इसमें एक है मल्टी स्टारर ब्रह्मास्त्र। और दूसरी फिल्म है मुंबई सागा। ये आर्टिकल अगर अपसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ साझा करें और कमेन्ट बॉक्स में टिप्पणी करके हमारा उत्साहवर्धन करें। 

Comments